इटारसी। मप्र के आधा दर्जन से अधिक जिलों में आागामी चौबीस घंटों में हल्का और मध्यम दर्जे का कोहरा पडऩे की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क (Dry weather) ही रहेगा।
मौसम विभाग (weather department) से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में हल्के से मध्य कोहरा होने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटों के मौसम पर नजर डालें तो होशंगाबाद संभाग में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मप्र के ग्वालियर में सबसे कम 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के इन जिलों में है कोहरे के आसार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







