---Advertisement---

टी-आकार ओवरब्रिज को विवेकानंद सेतु नामकरण की और प्रतिमा स्थापना की भी उठी मांग

By
On:
Follow Us
  • पार्षदों के समर्थन पत्र के साथ नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
  • नपाध्यक्ष बोले, विधायक-सांसद से चर्चा कर लेंगे निर्णय

इटारसी। शहर के नवनिर्मित टी-आकार ओवरब्रिज के नामकरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक ठोस प्रस्ताव सामने आया है। भारतीय संस्कृति के वैश्विक ध्वजवाहक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के सम्मान में इस ब्रिज का नाम विवेकानंद सेतु करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई है। बुधवार को नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने की पहल

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शिव किशोर रावत, राजकुमार मालवीय और आलोक शुक्ला ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। ओवरब्रिज तिराहे पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने और सेतु का नामकरण उनके नाम पर करने से वर्तमान पीढ़ी को उनके संदेशों से जुडऩे की प्रेरणा मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अर्पित रावत, दिनेश चौरे, जितेंद्र दुबे, मोहित रावत, रोषित पटेल, अजय मालवीय, राकेश सराठे, हर्षल गालर और यज्ञदत्त गौर प्रमुख रूप से शामिल थे।

पार्षदों का मिला ऐतिहासिक साथ

इस मांग की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसे राजनीति से ऊपर उठकर नगर के समस्त पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ है। सभी पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित एक समर्थन पत्र भी नपाध्यक्ष को सौंपा। पार्षदों की इस एकजुटता ने इस प्रस्ताव को और अधिक मजबूती प्रदान की है।

विधि अनुसार होगी कार्यवाही

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इस प्रस्ताव को शहर के गौरव के लिए अति उत्तम बताया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, यह एक बेहतरीन प्रस्ताव है। हम इस पर शीघ्र ही विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय विधायक और सांसद से चर्चा कर नामकरण और प्रतिमा स्थापना के कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.