इटारसी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इटारसी द्वारा आवश्यक सुधार कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में विद्युत प्रदाय 13 नवंबर 2025, गुरुवार को प्रभावित रहेगा। कटौती का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक रहेगा। इस दौरान 2 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। हालांकि विभाग का कहना है कि कार्य की आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन संभव है।
प्रभावित होने वाले फीडर एवं उपकेंद्र
आवश्यक सुधार कार्य ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से संचालित निम्नलिखित 11केवी फीडरों पर किया जाएगा।
- 11केवी कोर्ट फीडर
- 11केवी शिवराजपुरी फीडर
- 11केवी पुरानी इटारसी फीडर
प्रभावित क्षेत्र
इन सुधार कार्यों के कारण ट्रैक्टर स्कीम,, कोर्ट परिसर, सतपुड़ा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, काबड़ मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, पटेल मोहल्ला, सूखा सरोवर, दक्षिण बंगलिया, श्री रामनगर, पिंक सिटी, रॉयल स्टेट कॉलोनी, समस्त पुरानी इटारसी क्षेत्र, जमानी रोड, वृन्दावन कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी, चयन कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, ग्रीन वेली, शिवराजपुरी कॉलोनी, व्यंकटेश नगर कॉलोनी एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।








