इटारसी। शहर के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर आवश्यक रखरखाव और नए उपकरण लगाने के कार्य के चलते शनिवार, 24 जनवरी को अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यास, एलकेजी और बूढ़ी माता उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर न्यास उपकेंद्र में पीटी रखने का कार्य किया जाएगा।
वहीं, पीपल मोहल्ला उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दोपहर 12 से 03 बजे तक बिजली गुल रहेगी। यहाँ उपकेंद्र में नई वीसीबी और सीटी स्थापित करने का कार्य किया जाना है। विभाग ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।









