---Advertisement---

भारी बारिश से राहत, वर्षा या बौछारों का बन सकता है मौसम

By
On:
Follow Us

इटारसी। फिलहाल भारी बारिश से नर्मदापुरम संभाग को राहत मिलते दिख रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम सहित इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों का मौसम रहेगा।

चंबल एवं ग्वालियर संभाग में अधिकांश स्थानों और सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर इसी तरह का मौसम बनने के आसार हैं। भारी से अति भारी वर्षा ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलॉ, भिंड एवं मुरैना जिलों में हो सकती है जबकि गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर, देवास, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खरगौन एवं राजगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.