इटारसी। आज शहर में एक साथ कई खुशियां आयीं। इन खबरों ने कोरोना के भारी दिनों में कुछ राहत प्रदान की और शहर को खुश होने का अवसर प्रदान किया। आज इटारसी नगर की बेटियां के डॉक्टर बनने की खबर आयी तो शहर के लोगों ने इनके परिजनों को बधाई दी। इससे पहले एक बेटी ने शहर के सरकारी अस्पताल (Govt Hospital) में कोरोना काल में नि:शुल्क सेवाएं देकर शहर के लोगों को राहत प्रदान की थी। आज पुरानी इटारसी के उमाशंकर चौधरी की सुपुत्री और जयकिशोर चौधरी, आलोक चौधरी और गगन चौधरी की बहन मयूरी चौधरी के एमबीबीएस पूर्ण करने की खबर मिली तो लोगों ने चौधरी परिवार को बधाईयां दीं। उन्होंने गजराराजा मेडिकल कालेज ग्वालियर से एमबीबीएस किया है। इसी तरह से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय की सुपुत्री वैदेही मालवीय के भी डॉक्टर बनने की खबर आयी। वैदेही ने इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कंपलीट किया है। पिता जगदीश मालवीय ने बताया कि एक वर्ष इंटर्नशिप के बाद वे एमडी की तैयारी भी करेंगी। शहर के अशोक मालवीय की सुपुत्री नैना मालवीय ने भी एमबीबीएस की परीक्षा पास की। इसी तरह से पूर्व नपा उपाध्यक्ष बेबी नसरीन कुरैशी और कांग्रेस नेता सिद्दीक कुरैशी की सुपुत्री सना कुरैशी भी डाक्टर बन गयी हैं।इस तरह शहर की चार बेटियां डाॅक्टर बन गई है।
शहर में एक साथ आयी ये खुशियां

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







