इटारसी। शहर के व्यंकेटश नगर (Venkatesh Nagar) में अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर घर की अलमारी में रखे सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया साथ ही नगदी भी ले गए।
इटारसी (Itarsi) पुलिस ( Police) ने व्यंकेटश नगर में रहने वाले अखिल श्रीवास्तव पिता उमेशकांत श्रीवास्तव 32 साल इटारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह हरदा (Harda) नौकरी के लिए गए थे, मां और बहन भी बड़ी बहन के घर नर्मदापुरम (Narmadapuram) चली गई। घर के सूने आवास में अज्ञात चोरों ने घर में ताला तोड़कर दो सोने के कंगन, दो सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 1 जोड़ी सोने के कान के रिंग और 2000 रुपए नकदी सहित करीब 25 हजार रुपए कीमत का माल ले गए। घटना की जानकारी उनके पड़ोस में रहने वाले बिजेंद्र चंदेल ने उन्हें फोन कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूने मकान से चोरों ने उड़ाये जेवर और नगदी रुपए

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






