इटारसी। अज्ञात चोर ने स्कूल का ताला तोड़ा और एक मोबाइल, दो पंखे, पाठ्य पुस्तक निगम की 20 किताबें और सिलेंडर चोरी कर ले गये हैं। घटना डोलरिया थानांतर्गत ग्राम सांवलखेड़ा की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला सांवलखेड़ा से अज्ञात ने स्कूल का ताला तोड़कर एक मोबाइल, पंखे, पुस्तकें और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है। चोरी गये सामान की कीमत 9 हजार रुपए बतायी जा रही है। पुलिस ने किरण पति राजेन्द्र प्रसाद सोनकिया 61 वर्ष की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
स्कूल का ताला तोड़कर पंखे, सिलेंडर और मोबाइल ले गये चोर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







