इटारसी। कल 8 जुलाई को पंचायत चुनावों (Panchayat elections) के लिए मतदान (polling) होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए इलेक्शन पार्टियां (election parties) मतदान केन्द्रों (polling stations) पर रवाना कर दी गई और ये पार्टियां वहां पहुंचने लगी हैं। मतदान केन्द्रों पर मतदान दल के पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया जा रहा है।
ग्राम भीलाखेड़ी (Village Bhilakhedi) में भी ऐसी ही अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली है। यहां मतदान दल के पहुंचते ही ग्राम पंचायत के सचिव (Secretary of Gram Panchayat) और मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन (Madhya Pradesh Panchayat Secretary Organization) के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत (State President Narendra Rajput) ने दल में शामिल सदस्यों का पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर रोजगार सहायक भारती चौहान (Employment Assistant Bharti Chauhan) एवं ऑपरेटर रिसभ सोलंकी (Operator Rishab Solanki) भी उपस्थित रहे।
ग्राम भीलाखेड़ी में मतदान दल का ऐसे किया है स्वागत


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







