इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद (Hitananda) की सहमति से भाजपा मप्र व्यापारी प्रकोष्ठ (BJP MP Merchant Cell) में प्रदेश सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
मप्र की इस कार्यकारिणी में नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) से इटारसी निवासी दीपक हरिनारायण अग्रवाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा शहडोल से पदम खेमका, रीवा नरेन्द्र गुप्ता, सागर कपिल मलैया, उज्जैन विजय अग्रवाल, चंबल गिरजेश गर्ग, भोपाल राजेश जैन, जबलपुर रूपचंद मोहनानी, इंदौर रमेश गोधवानी, ग्वालियर जितेन्द्र जैन। ये सभी प्रदेश सहसंयोजक बनाये गये हैं। धार के आशीष गोयल सोशल मीडिया प्रभारी और जबलपुर के अखिलेश दीक्षित को सह प्रभारी बनाया है। भोपाल के शेखर श्रीवास्तव कार्यालय प्रमुख रहेंगे।
भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ में इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







