इटारसी। मुस्लिमों का पर्व ईद-उल-अजहा 7 जून को मनाया जाएगा। इसे बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है। आज गुरुवार हाट में कुर्बानी के लिए बकरे बिकने आए जिनकी बोली 15 हजार से 50 हजार तक की रही।
बकरीद के लिए मुस्लिम समाज के लोग बकरे खरीदने इटारसी गुरुवार हाट में पहुंचे थे। यहां इटारसी के आसपास के गांव से बड़ी संख्या में बकरे मालिक अपने बकरे लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार बाजार 15 हजार से 50 हजार कीमत में बकरे बिक रहे हैं।
बता दें कि मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद है, जिसे ईद-उल-अजहा के नाम से जाना जाता है। इस साल ये त्योहार 7 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस त्योहार में बकरे की कुर्बानी दी जाती है।