इटारसी। सर्व आदिवासी समाज संगठन 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनायेगा। इस आयोजन के लिए समाज के युवा एकजुट होकर तैयारी में लग गए हैं। हर वर्षानुसार इस वर्ष भी आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ ही आदिवासी सांस्कृतिक रीति रिवाज वेशभूषा के साथ मनाया जायेगा।
आदिवासी समाज संगठन मीडिया प्रभारी विनोद वारिवा ने बताया कि आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर के तत्वावधान में जुलूस ग्राम टांगना से प्रारंभ होकर अमाड़ा, तीखड़, जमानी, धाईंखुर्द, पीपलढाना, तरोंदा, जुझारपुर से मुख्य मार्ग पुरानी इटारसी से पथरोटा होकर केसला के सहेली खेल मैदान में पहुंचेगी। इधर आदिवासी कल्याण समिति केसला का जुलूस कालाआखर रोड, पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर सुखतवा के मुख्य मार्ग होकर सहेली खेल मैदान पहुंचेगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगभग तीस हजार से अधिक महिला पुरुष आदिवासी दिवस मनाने पहुंचे थे। इस वर्ष भी गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा साथ ही सभी को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
एक महीने से तैयारी में जुटे हैं
समाज संगठन के कार्यकताओं सुरेंद्र कुमार धुर्वे, जितेन्द्र इवने, हरिओम उईके, मन्ना मवासे, दुर्गेश धुर्वे, ईश्वर दास उईके, फागराम सैलूकर, तारा बरकड़े, विजय कावरे, देवराज करोची, आकाश कुशराम, रजत मर्सकोले, राहुल प्रधान अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।








