इटारसी। शनिवार को नेशनल हाईवे 69 (National Highway-69) पर पीताम्बरा गैराज के सामने हुई चाकूबाजी की घटना में मुख्य आरोपी सहित 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में घायल युवक जावेद खान, निवासी अवाम नगर का उपचार नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद में चल रहा है।
सिटी पुलिस ने मुख्य आरोपी आर्यन पिता अजय मालवीय निवासी शिशु निकेतन स्कूल पुरानी इटारसी, संदेश पिता गया प्रसाद चौरे एव आकाश उर्फ विकास उर्फ भूरा पिता हरिशचंद्र जैन सभी आरोपी पुरानी इटारसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दर्ज अपराध धारा 294,307,34 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में उपयोग होने वाला चाकू और बाइक भी जब्त की है।
जावेद को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







