इटारसी। नगर पालिका कार्यालय इटारसी से तीन बड़े पदों पर स्थानांतरण हुए हैं। इन 3 पदों पर पदस्थ इंजीनियर, आर आई और सहायक लेखा अधिकारी हैं।
नगर पालिका में सहायक यंत्री आरके जोशी (Rk joshi), सहायक लेखा अधिकारी पीयूष द्विवेदी (piyush dwivedi)और राजस्व निरीक्षक भरत लाल सिंघावने (bharatlal singhavne) का तबादला हो गया है। इनमें भरत लाल सिंघावने रिटायरमेंट की कगार पर हैं। उपसचिव नगरीय विकास विभाग तरुण राठी के हस्ताक्षर से जारी तबादला सूची में आरके जोशी को नगर पालिका पिपरिया, पीयूष द्विवेदी को नगर पालिका धनपुरी जिला शहडोल और भरत लाल सिंघावने को नगर पालिका सिवनी मालवा स्थानांतरित किया गया है।
इटारसी नगर पालिका से तीन अधिकारियों की विदा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






