इटारसी। शहर के पुरानी इटारसी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने मिलन मैरिज गार्डन के पास हुई।
विवाद की मुख्य वजह जमीनी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों ने फरियादी के साथ गंदी-गंदी गालियां देते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना में तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
फरियादी भोलेराम चौधरी 54 वर्ष, निवासी फॉरेस्ट कैंपस बनापुरा सिवनी मालवा ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:30 बजे जब वह मिलन मैरिज गार्डन के गेट के सामने थे, तब आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने आरोपी सेवाराम पटेल, आशीष चौरे और लखन पटेल, तीनों निवासी इटारसी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।







