- अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया सम्मानित, लंबी और समर्पित सेवाओं को सराहा
इटारसी। नगर पालिका परिषद के तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सेवानिवृत्त होने वाले तीनों कर्मचारियों को उनकी लंबी और समर्पित सेवाओं के लिए शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
ये कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
कृष्णकुमार चौधरी ने निकाय में 35 वर्ष 10 माह तक कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। फुंदीलाल लोधी ने 40 वर्ष 5 माह की उल्लेखनीय सेवाएं देकर नगर पालिका के विकास में अहम योगदान दिया। रेवाराम धुलिया ने 38 वर्ष 10 माह तक स्वच्छता विभाग में सेवा करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सीएमओ रितु मेहरा, ओएस राजेंद्र शर्मा सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी और अधिकारी गण मौजूद रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।









