इटारसी। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से दानापुर-हडपसर-दानापुर के बीच भोपाल मंडल के इटारसी होकर तीन विशेष गाडिय़ों को चलाया जा रहा है।
दानापुर-हडपसर-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 03201 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन 07 नवंबर 2025 को रात 23.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 18.50 बजे पहुंचकर तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 03202 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर 2025 को सुबह 10.00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी 23.10 बजे पहुंचकर दूसरे दिन 17.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव स्टेशन : आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी , खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कार्ड लाइन। कुल 22 कोच की ट्रेन में 8 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी, 1 पेंट्रीकार, 2 एसएलआरडी रहेंगे।
दानापुर-हडपसर-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 03203 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन 08 नवंबर 2025 को रात 23.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 18.50 बजे पहुंचकर तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 03204 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर 2025 को सुबह 10.00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी 23.10 बजे पहुंचकर दूसरे दिन 17.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव स्टेशन : आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी , खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कार्ड लाइन। कुल 20 कोच की ट्रेन में 14 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी रहेंगे।
दानापुर-हडपसर-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 03205 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर 2025 को रात 23.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 18.50 बजे पहुंचकर तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 03206 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर 2025 को सुबह 10.00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी 23.10 बजे पहुंचकर दूसरे दिन 17.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव स्टेशन : आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी , खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कार्ड लाईन। कुल 22 कोच की ट्रेन में 16 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी रहेंगे।






