इटारसी। आईआईटी के बाद आज नीट-2025 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें विद्यालय के वर्धमान पब्लिक स्कूल के 3 विद्यार्थियों का चयन नीट में हुआ है।
संचालक प्रशांत जैन ने कहा कि तीनों विद्यार्थियों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मिलने की शत प्रतिशत संभावना है। तीनों ही विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए संचालक प्रशांत जैन, रचना जैन व समस्त शालेय परिवार ने अपनी शुभकामनाएं विद्यार्थियों एवं परिजनों को प्रेषित की है।








