इटारसी। कोरोना की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अभी पूरी तरह से यह नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना का कोई मरीज मिला है, अलबत्ता तीन संदिग्धों की जानकारी मिल रही है। एसडीओ राजस्व एमएस रघुवंशी (SDO Revenue MS Raghuvanshi) का कहना है कि उनकी रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट तो नेगेटिव आयी है। लेकिन, सीटी का स्कोर चिंताजनक है। इन मरीजों का आरटीपीसीआर का सेंपल भी लेकर भोपाल भेजा गया है, वहां से रिपोर्ट आने पर ही यह निष्चित हो सकेगा कि आखिर वे संक्रमित हैं या नहीं।
श्री रघुवंषी ने बताया कि तीन मरीजों में लक्षण मिले हैं, लेकिन रैपिड एंटीजन टेस्ट में वे नेगेटिव है, आरटीपीसीआर सेंपल भोपाल भेजे गये हैं। वहां से रिपोर्ट आने पर निष्चित हो सकेगा कि वे नेगेटिव हैं या पॉजिटिव। श्री रघुवंशी ने नगरवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। त्योहार के बाजार में भीड़ से बचने की सलाह भी श्री रघुवंशी ने दी है। उन्होंने कहा कि बाजार में अभी भी बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंस के लोग घूम रहे हैं और हम ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन पिछले दौर के अनुभवों को देखते हुए आमजन को स्वयं सावधानी और सतर्कता का परिचय देना चाहिए।
Corona Return: तीन संदिग्ध मिले, आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आना बाकी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







