इटारसी। पथरोटा स्थित पुरानी आईटीआई परिसर से इटारसी निवासी तीन युवकों को पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 किलो 268 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 हजार रुपए बतायी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी आईटीआई परिसर स्थित बरगद के पेड़ के नीचे बने हनुमान मंदिर के सामने विकास पिता महेश चौहान 22 वर्ष, निवासी न्यास कालोनी इटारसी, गौतम पिता राजकुमार कलोसिया 20 वर्ष सूरजगंज और जीशान शाह को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।









