इटारसी। शासकीय सांदीपनि स्कूल इटारसी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का तृतीय संस्करण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल इटारसी के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा अधीक्षक डॉ राकेश चौधरी के दिशा निर्देशों के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय चिकित्सालय दंत विभाग के डॉ कुलदीप सिंह ठाकुर ने युवाओं और छात्र-छात्राओं को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई, तथा छात्र-छात्राओं की मौखिक जांच की। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
दंत चिकित्सा विभाग की बहुउद्देशीय कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभाव बताए। अधीक्षक डॉ आर के चौधरी ने तम्बाकू उपयोग से गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले शिशुओं में होने वाले हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शासकीय स्कूल के प्राचार्य ने सभी का अभिवादन किया तथा सभी विद्यार्थियों को सलाह दी कि तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए।









