---Advertisement---

आज 10 और अब तक कुल 15 ने जमा किये नामांकन

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका चुनाव (Municipal Election) के लिए नाम निर्देशन (Nomination) पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। आज तीसरे दिन कुल दस लोगों ने पार्षदी के लिए नामांकन जमा किये। अभी तक प्रत्याशी नामांकन जमा कर रहे हैं, जबकि शहर की निगाहें भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची पर टिकी हुई हैं, जिसके जारी होने के बाद स्थिति साफ होगी कि मैदान में प्रमुख दलों भाजपा-कांग्रेस से किन योद्धाओं के बीच चुनावी जंग होगी। नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से हो रहे हैं, इस वजह से अध्यक्ष पद का चेहरा दोनों ही पार्टियों ने सामने नहीं किया है, हालांकि दोनों दलों से करीब आधा दर्जन मजबूत नाम चर्चाओं में हैं।

15 ने जमा किए नामांकन

इधर आज 14 जून तक शहर के अलग-अलग वार्डों से 15 दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं, इनमें कई ने अपने अधिकृत होने का दावा भी किया है, कई वार्डों से निर्दलीय नामांकन भी पहुंचे हैं। रिटर्निंग आफिसर मदन सिंह रघुवंशी (Returning Officer Madan Singh Raghuvanshi) के अनुसार मंगलवार तक कुल 15 नामांकन जमा हुए हैं, पहले दिन एक, सोमवार को 4 एवं मंगलवार को 10 नामांकन जमा हुए हैं। मंगलवार को वार्ड 4 सरदार पटेलपुरा पुरानी इटारसी (Sardar Patelpura Old Itarsi) से कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन सिंह ठाकुर, वार्ड 8 उत्तरी बंगलिया (North Bungaliya) से निर्दलीय दीपा प्यारेलाल बौरासी, वार्ड 11 भाजपा से अमित कृष्णपद विश्वास, वार्ड 15 में कांग्रेस उम्मीदवार ओम पुत्र जगदीश प्रसाद सेन, वार्ड 17 में कांग्रेस से रिंकी रामकुमार भगोरिया, भाजपा से सुमन मुकेश उसरेटे, वार्ड 28 भाजपा से विनीता विनोद जायसवाल, वार्ड 30 कांग्रेस से धर्मदास मिहानी, वार्ड 31 कांग्रेस से कलाबाई बाबूलाल ने दो नामाकंन दाखिल किए हैं। वार्ड 33 राठी कालोनी में भाजपा से राजेश्री पत्नी रमेश धूरिया का नामांकन भी दाखिल हुआ है। पहले दिन शिवकिशोर रावत ने भाजपा से पर्चा दाखिल किया था। सोमवार को भी 4 नामांकन समेत अभी तक 15 दावेदार सामने आए हैं। नामांकन दाखिले के आखिरी दिन 18 जून तक किसी भी हालत में सारे 34 वार्डों से नाम फाइनल किए जाना है, इसे लेकर आगामी दो दिन प्रत्याशियों के लिए बहुत अहम माने जा रहे हैं, कई दावेदार भोपाल (Bhopal) से लेकर इटारसी (Itarsi) तक अपने आकाओं की सिफारिश कराने की मेहनत कर रहे हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.