होशंगाबाद। आज बुद्ध पूर्णिमा पर्व 26 मई को नर्मदा नदी के समस्त घाटों पर स्नान आदि गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा के घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ बड़ी संख्या में जुटती है। ऐसे में कोविड-19 के नियमों का पालन करना संभव नहीं होगा। अतः आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा के सभी घाटों पर स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए नर्मदा के सेठानी घाट कोरी घाट मंगलवारा घाट, सर्किट हाउस घाट, विवेकानंद घाट आदि में किसी प्रकार का स्नान नहीं करने दिया जाएगा। लोगों को घाट पर जाने से रोकने के लिए पुलिस आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही होमगार्ड जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
आज पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे नर्मदा स्नान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






