इटारसी। सोमवार को डेढ़ दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से इटारसी के 7, आर्डनेंस फैक्ट्री के 12, पथरोटा के दो मरीज हैं। आज 62 सेंपल लिये और छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
जिले में 24 पॉजिटिव, एक मौत
जिला चिकित्सा विभाग के कोविड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज जिले में 24 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 36 की स्वस्थ होने पर घर वापसी हुई है। आज एक मृत्यु भी दर्ज की गई है। आज 248 सेंपल जांच के लिए भेजे गये और 273 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अब तक कुल 24087 सेंपल लिये जा चुके हैं और 23, 203 रिपोर्ट मिली हैं। इनमें कुल पॉजिटिव 2053 और नेगेटिव 20,207 हैं। स्वस्थ होने पर अब तक 1780 मरीज घर वापसी कर चुके हैं जबकि 40 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव 235 में से 171 का उपचार जिले में और जिले से बाहर 64 मरीजों का उपचार चल रहा है।