इटारसी। आधी सदी से वैष्णोदेवी के दर्शन करने इटारसी से माता के भक्त जाते रहे हैं। इस वर्ष वैष्णो देवी यात्रा का यह 50 वॉ वर्ष है। माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने 3 जुलाई को झेलम एक्सप्रेस से करीब पांच सौ भक्तों का दल निकलेगा। 4 जुलाई को कटरा पहुंचकर भंडारा होगा और 5 जुलाई को सभी माता के दर्शन करेंगे।
यात्रा समिति के संयोजक सतीश बतरा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शहर के करीब 500 श्रद्धालुओं का जत्था 3 जुलाई को वर्ष मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए रवाना होगा। सभी यात्री रेलवे स्टेशन से सुबह 6:50 बजे झेलम एक्सप्रेस से रवाना होंगे। इससे पूर्व दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से मां वैष्णो की एक शोभायात्रा भी ढोल ढमाकों के साथ निकाली जाती है।
पिछले 49 वर्षों से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों का जत्था जाता है। यह 50 वे वर्ष की धार्मिक यात्रा रहेगी। तीर्थयात्री ट्रेन की एक बोगी में दरबार सजाते हैं, बोगी में ही दोनों वक्त आरती, प्रसाद वितरण एवं भजन-कीर्तन करते यात्रा करते हैं और माता के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु यात्रा पर रवाना होते हैं।