इटारसी। बिजली कंपनी ने सूचित किया है कि कल, गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को इटारसी के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बूढ़ी माता सब-स्टेशन से निकलने वाला 11 केवी मालवीयगंज फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा।
यह बिजली कटौती लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है। इस दौरान आसफाबाद, बूढ़ी माता मंदिर, सरस्वती स्कूल क्षेत्र, आजाद पंजा चौराहा, टिकरिया डॉक्टर वाला क्षेत्र, बाइबल कॉलेज और आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा।









