इटारसी। न्यास उपकेंद्र से संचालित 11 केवी बैंक कालोनी फीडर, सूरजगंज फीडर, बूढ़ी माता उपकेंद्र से संचलित 11 केवी नाला मोहल्ला फीडर, मालवीयगंज फीडर, गांधी नगर फीडर एवं ग्रैंड एवेन्यू उपकेंद्र से संचालित 11 केवी फेस 1 एवं फेस 2 फीडर की विद्युत सप्लाई सब स्टेशन में बोर आर्थिंग कार्य एवं 33 केवी नवीन लाइन एसपीएम फीडर की क्रॉसिंग कार्य के कारण सुबह 10 से 12 बजे तक बंद रहेंगे।
इस दौरान इन फीडर से संबंधित समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। बूढ़ी माता उपकेंद्र में बोर अर्थिंग के कार्य के चलते और पीपल मोहल्ला उपकेंद्र में 33 केवी नवीन लाइन कार्य निर्माण होने के कारण 33 केवी इंडस्ट्रीज और 33 केवी आईटीसी समय 10 -12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बूढ़ी माता उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडर, न्यास उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडर और एलकेजी उप केंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। कार्य के दौरान समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।









