इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी (power distribution company) द्वारा कल बुधवार को उपभोक्ताओं को 8 दिसंबर, बुधवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक समाधान योजना (resolution plan) की जानकारी हेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विद्युत बिल की माह अगस्त 2020 में की गई स्थगित राशि की जानकारी दी जायेगी। बिजली कंपनी के शहर प्रबंधक डेलन पटेल ने बताया कि इटारसी में यह कैंप झंडा चौक गरीबी लाइन, नवीन पाठशाला सनखेड़ा नाका, नरेंद्र नगर मंदिर के पास, साई मंगल भवन गांघी नगर, R.M.S. स्कूल मालवीय गंज, छात्रावास नाला मोहल्ला के पास आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने-अपने विद्युत बिल की माह अगस्त 2020 के अनुसार स्थगित राशि की जानकारी अपने क्षेत्र अनुसार कैंप में जाकर ले लें एवं समाधान योजना के तहत 60% राशि का भुगतान कर शेष 40% राशि की छूट का लाभ प्राप्त करें।
कल इन स्थानों पर लगेगा बिजली विभाग का समाधान योजना शिविर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








