इटारसी। राज्य निर्वाचन आयोग (State election commission) द्वारा नगर पालिका निर्वाचन मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा आवेदन व नवीन मतदाता सूची के प्रकाशन हेतु दावे आपत्ति एवं वोटर लिस्ट में नामों को जोडऩा, प्रस्तुत करने के लिए एसडीएम मदन रघुवंशी (SDM Madan Raghuvanshi) ने राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (CMO Hemeshwari Patale), सीईओ जनपद केसला, तहसीलदार, तहसील व नगरपालिका के निर्वाचन से संबंधित कर्मचारी, राजनैतिक दलों से नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसपाल सिंह पाली भाटिया, जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू चौधरी, केसला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचन्द्र कश्यप, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, राकेश जाधव, राजा तिवारी, अभिषेक तिवारी, सौरभ मेहरा सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
मतदाता सूची के लिए राजनैतिक दलों की बैठक ली

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








