इटारसी। शहर के सूरजगंज में कुमार जिम वाली गली में बीती शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। यह घटना शाम लगभग 7 बजे हुई, जब एक मकान की छत से भारी भरकम मशीन को नीचे उतारा जा रहा था। इसी दौरान क्रेन की रस्सी अचानक टूट गई।
हादसे में भारी मशीन एक मजदूर के सीने पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान अजय सिंह राजपूत (45 वर्ष), पिता सरवन सिंह राजपूत, निवासी गांधीनगर, दरगाह के पास के रूप में हुई है।
हादसे के तुरंत बाद, क्रेन संचालक और अन्य साथी मजदूर घायल अजय सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। क्रेन पर अनवर क्रेन सर्विस लिखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पप्पू उर्फ हेमंत बेलिया (46 वर्ष), निवासी जाटव मोहल्ला, की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।









