---Advertisement---

व्यापारियों, तुलावटियों को दिया ई-मंडी योजना का प्रशिक्षण

By
On:
Follow Us

इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह भारसाधक अधिकारी टी प्रतीक राव (T Pratik Rao) के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी समिति इटारसी (Agricultural Produce Market Committee Itarsi) के सभागृह में शासन की महत्वपूर्ण, महत्वाकांक्षी ई-मंडी योजना (E-Mandi Scheme) के संबंध में पहले व्यापारियों और तुलावटियों को प्रोजेक्टर (Projector) के माध्यम से ट्रेनिंग (Training) दी गई।

व्यापारियों और तुलावटियों को ई-मंडी योजना के कार्यवहन से संबंधित बारीकियों से अवगत कराया एवं योजना के सफल संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए। ई-मंडी योजना शासन की भविष्य में मंडियों के ऑनलाइन संचालन हेतु प्रारंभ की जा रही महत्वपूर्ण योजना है। इस संबंध में पूर्व में ही विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) द्वारा भी मंडी प्रशासन को योजना को सफलतापूर्वक लागू करने एवं कृषकों को भी योजना के संबंध में प्रोत्साहित करने के दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.