इटारसी। नर्मदापुरम जिले के उभरते हुए युवा क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ द्वारा बालक वर्ग की अंडर-13 टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। ट्रायल 12 नवंबर, 2025 बुधवार को एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में होगा। पंजीयन समय: प्रात: 9 बजे से होंगे।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
सचिव मनोहर बिलथरिया ने सूचित किया है कि चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 सितंबर 2012 और 31 अगस्त 2015 के बीच हुआ हो। सभी इच्छुक खिलाडिय़ों को ट्रायल के समय दस्तावेज डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिला क्रिकेट संघ ने सभी पात्र खिलाडिय़ों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।








