इटारसी। मांझी सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद किसान सैनिकों की मौजूदगी में नन्हें कलाकारों ने आदिवासी परंपरा के दर्शन कराये और पारंपरिक कला की रंगत बिखेरी। ग्राम पंचायत बाबईखुर्द में सतपुड़ा टायगर रिजर्व से विस्थापित ग्राम नया सांकई में होशंगाबाद की नेशनल नृत्य टीम मंथन आर्ट एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी कांदईकलॉ और नयापुरा के बाल कलाकारों के साथ आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य पेश किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मांझी सरकार के प्रांत कोषाध्यक्ष रामप्रसाद इवने, जिलाध्यक्ष हरिपाल भलावी, सुनील भलावी, विजेंद्र भलावी, विनोद मरकाम, सरपंच गणेश उइके, तिलक सिंदूर समिति से सुरेंद्र धुर्वे, बलदेव तेकाम, जितेंद्र इवने, जगदीश काकोडिया, शायमलाल बडि़वा, जैकी धुर्वे, मंथन सचिव अजय कुमार मेहरा, बलराम धुर्वे, कलाकार मीनाक्षी, राखी, सोनाली, रुपेश, अनीशा, सोनिया सुहानी, साक्षी, अंश, पूजा, महिमा, सोनम, रोशनी, अंतरा, रक्षा, अजीत, वर्षा, रिमझिम एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
सतपुड़ा के जंगलों में पारंपरिक कला की रंगत बिखेरी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







