---Advertisement---
Learn Tally Prime

केसला में जनजातीय गौरव दिवस में जनजातीय समुदाय ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। भगवान बिरसा मुण्डा जयंती (Lord Birsa Munda Jayanti) पर आज जिले में जनजातीय गौरव दिवस मनाया। विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम केसला में विधायक प्रेम शंकर वर्मा (MLA Prem Shankar Verma) के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए संचालित जन हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक श्री वर्मा (MLA Shri Verma) ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के नेतृत्व में जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं, जिससे हमारा जनजाति समुदाय लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने पेसा एक्ट के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि अब जनजाति समुदाय के जल, जंगल और जमीन पर अधिकार मजबूत होंगे।

कार्यक्रम में शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया। जनजातीय समुदाय ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यकर्मों की प्रस्तुतियां भी दी गई। सीनियर जनजातीय कन्या छात्रावास केसला द्वारा लोक नृत्य एवं नाटिका की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त जनपद सदस्य, सरपंच, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नगरिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला, सहायक संचालक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी केसला उपस्थिति रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!