इटारसी। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में, जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम द्वारा संचालित विभिन्न छात्रावासों के लगभग 140 छात्र-छात्राओं ने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से संबंधित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर देव परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
स्वच्छता और श्रद्धांजलि
कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। भाग लेने वाले छात्रावासों में 150 कन्या छात्रावास इटारसी, अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास इटारसी, सीनियर बालिका छात्रावास इटारसी, अनुसूचित जाति जूनियर बालिका छात्रावास इटारसी, और जूनियर बालक छात्रावास इटारसी शामिल थे। सभी छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों एवं नोडल शिक्षक के नेतृत्व में तिलक सिन्दूर के नेतृत्व में देव परिसर की साफ-सफाई की।
प्रसाद वितरण और संदेश
स्वच्छता कार्यक्रम के बाद, देव गोठान में दीप प्रज्वलित कर प्रसाद व स्वल्पाहार का वितरण किया गया। अधीक्षक नीरज सोनी द्वारा छात्र-छात्राओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के विषय में जानकारी दी गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आभा नाथे ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रम 14 नवंबर 2025 तक जारी रहेंगे।








