इटारसी। मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रानी दुर्गावती नगर वार्ड नं. 03 स्थित कार्यालय में हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
प्रमुख मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति
बैठक में निर्णय लिया कि 27 फरवरी को केसला ब्लॉक में सरकारी स्कूलों की बदहाल और जर्जर स्थिति के साथ-साथ गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब के विरोध में उग्र प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नशामुक्ति को अपनी प्राथमिकता बताया है।
संगठन का विस्तार : नई नियुक्तियां
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें देवीराम धुर्वे जिला महामंत्री, अर्जुन मरकाम तहसील प्रभारी, अभिषेक तुमराम सहायक संगठन मंत्री, मेघ बरकड़े ग्राम अध्यक्ष खटामा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
संचालन नगर प्रवक्ता विवेक युवने ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुशराम, प्रदेश प्रवक्ता विनोद बड़ीवा, सरपंच जितेंद्र इवने, जिला मीडिया प्रभारी बंटी भल्लावी, और तहसील अध्यक्ष शिवम उइके सहित शिवलाल उइके, सचिन प्रधान, सुनील परते, गुरु भल्लवी, विशाल टेकाम, साहिल उइके, रोशन धुर्वे, अभिषेक उइके, श्री कृष्णा उइके, सोनू कुर्रोची, प्रमोद धुर्वे और इन्दर कुमरे जैसे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









