इटारसी। विकासखंड केसला के ग्राम पंचायत पोडार, हिरणचापड़ा, नया मल्लूपुरा, गेंदाकाबड़, कासदाखुर्द, खखरापुरा, सहेली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ का मौजूदगी की जानकारी देने के बाद वन विभाग के अफसरों से मिला आश्वासन पूरा नहीं होने पर आज आदिवसी युवाओं का एक दल कमिश्रर से मिलने नर्मदापुरम मुख्यालय पहुंचा और उनको सारी स्थिति से अवगत कराया।
फॉरेस्ट विभाग के आश्वासन के बावजूद दो हफ्ते गुजरने पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे नाराज ग्रामीणों का एक दल आंदोलन करने से पूर्व संभाग आयुक्त से मिलने नर्मदापुरम पहुंचा। कार्यालय में उपायुक्त श्री जायसवाल से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करायी। उपायुक्त ने कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी से बात करायी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि फॉरेस्ट विभाग को निर्देशित करके कार्यवाही करायेंगे।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो ने क्षेत्र संचालक और डीएफओ मिलने का प्रयास किया परन्तु ये अधिकारी कार्यालय मौजूद नहीं थे। इस दल में संयोजक दुर्गेश धुर्वे, जनपद सदय विजय कावरे, जिला पंचायत सदस्य सीमा कास्दे, सरपंच रामकली, उप सरपंच कैलाश मरकाम, बंटी इवने, सुमित कुमार, शेरसिंह बारस्कर मौजूद रहे।









