---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नानक दास पाराशर को श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण

By
On:
Follow Us

इटारसी। सनाढ्य ब्राह्मण सभा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नानक दास पाराशर (Freedom fighters Nanak Das Parashar) की पुण्यतिथि पर शांति धाम शमशान घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधरोपण भी किया। प्रवक्ता दिलीप शर्मा (Dilip Sharma) ने बताया कि सभा के सदस्यों, परिजनों एवं स्नेही जनों ने पाराशर की समाधि पर पुष्पहार एवं पुष्प अर्पित किए। उनके पुत्र मुकेश पाराशर (Mukesh Parashar) ने पिताश्री से जुड़े संस्मरण सुनाएं।

राकेश बाबू शर्मा (Rakesh Babu Sharma), जयप्रकाश अग्रवाल (Jaiprakash Aggarwal), राजकुमार दुबे (Rajkumar Dubey) ने भी उनके जीवन से जुड़ी यादें सुनाई। इसके उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आभार उनके पुत्र राकेश पराशर ने माना। श्रद्धांजलि के उपरांत शांति धाम शमशान घाट परिसर में में स्वर्गीय पाराशर की स्मृति में पीपल के वृक्ष के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम में शिवनारायण बुधौलिया, अनिरुद्ध चंसौरिया, प्रशांत चौबे, पवन दुबे, विनय मिश्रा, विनोद शर्मा, घनश्याम तिवारी, भगवान दास पटेल, जसवंत सिंह राजपूत, गुलाब सिंह राजपूत, राकेश बाबू शर्मा, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.