इटारसी। आज जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ के बैनर तले वार्ड 3, रानी दुर्गावती नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुशराम, प्रदेश संरक्षक पार्षद राहुल प्रधान, संभाग प्रभारी रजत मर्सकोले, जिला प्रभारी संजय युवने, जिला अध्यक्ष राघवेंद्र उइके, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मर्सकोले, वरिष्ठों में भगवानदास सल्लाम, रामशंकर धुर्वे, बंटी धुर्वे, मंडल अध्यक्ष अंकित मर्सकोले, नर्मदापुरम अध्यक्ष शिव उइके, शरद मर्सकोले, सौरभ धुर्वे, अंकित मर्सकोले, मोनू परते सहित सगा समाज के कई लोग उपस्थित थे।








