---Advertisement---

खेत से पानी लेने पर विवाद के बाद सिवनी मालवा में तिहरा हत्याकांड

By
On:
Follow Us

पहले बांधकर रॉड और लाठी से पीटा, फिर ट्रैक्टर से कुचल दिया

सिवनी मालवा। तहसील के ग्राम आयपा में भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति ने एक बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी (Aaropi) ने घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली सहित पुलिस थाने जाकर सिरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। मामले में तीन अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को सुबह करीब 11:30 से दोपहर 2 बजे के बीच की है। ग्राम आयपा में दो पक्षों में खेत से पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी अनवर पिता राम सिंह यदुवंशी, शेरसिंह पिता राम सिंह यदुवंशी, जुगल पिता रामसिंह यदुवंशी, भूरा पिता रामसिंह यदुवंशी, भप्पा पिता शेरसिंह यदुवंशी, रामसिंह पिता लोटन सिंह यदुवंशी, कलाबाई पति जुगल यदुवंशी, भूरीबाई पति शेर सिंह यदुवंशी, मटूबाई पति रामसिंह और सचिव यदुवंशी ने एक राय होकर राजेन्द्र यदुवंशी पिता बालाराम यदुवंशी, कुंवर सिंह उर्फ छोटू पिता बालाराम यदुवंशी, आयुष पिता राजेन्द्र यदुवंशी, बालाराम पिता बिहारीलाल 60 वर्ष निवासी आयपा को रस्सी से बांधकर लाठी एवं लोहे की राड से पीटा और फिर ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में राजेन्द्र यदुवंशी, कुंवर सिंह एवं आयुष की मौत हो गयी। बालाराम का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनी मालवा में चल रहा है। सूचना मिलने पर एसपी संतोष सिंह गौर (SP Santosh Singh Gaur), एसडीओपी सौम्या अग्रवाल (SDOP Soumya Agrawal) एवं पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.