---Advertisement---

टीआरएस शेड कैंटीन चुनाव, महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में मजदूर संघ का शक्ति प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने नया यार्ड स्थित टीआरएस शेड कैंटीन चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में गेट मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें वक्ताओं ने विरोधियों पर तीखे प्रहार करते हुए रेल कर्मचारियों से एकजुट होकर पैनल वोट देने की अपील की।

13 जनवरी को मतदान, 6 योद्धा मैदान में

मंगलवार, 13 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संघ ने स्वच्छ छवि और सेवाभावी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें नरेंद्र जोहरवाल, तरुण शुक्ला, गुरपाल सिंह, राहुल कुमार राणा, दिगंबर बड़े और अमित सोनिया शामिल हैं। सभा में इन सभी को गाय निशान पर मुहर लगाकर विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

विरोधियों पर बरसे नेता

मुख्य वक्ता मंडल संगठन सचिव प्रीतम तिवारी ने अपने ओजस्वी भाषण से युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जहां गठबंधन टूटा, वहां कैंटीन लूटा। उन्होंने आरोप लगाया कि मान्यता न होने के बावजूद लाल झंडा और अन्य संगठन गठबंधन कर कैंटीन में घोटाले की साजिश रच रहे हैं। मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा ने कहा कि हमारे प्रत्याशी सदैव कर्मचारियों के बीच रहकर पारदर्शिता से कार्य करते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु और आरोप

  • अवैध कब्जे का मुद्दा : वक्ताओं ने कहा कि मान्यता समाप्त होने के बाद भी विरोधी संगठन ऑफिस खाली नहीं कर रहे हैं, जिसके लिए रेल प्रशासन ने 46 लाख रुपये का डैमेज रेंट नोटिस भी जारी किया है।
  • अनुभव की जीत : महामंत्री अशोक शर्मा की कार्यप्रणाली के कारण ही जबलपुर जोन में तिरंगा झंडा प्रथम स्थान पर है।
  • युवा शक्ति : कुंदन आगलवे ने अन्य संगठनों द्वारा कर्मचारियों के साथ किए जा रहे कुठाराघात के प्रति सचेत किया।

सभा का संचालन हेमराज सिसोदिया ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा, कमलेश परिहार, प्रीतम तिवारी, राजेश गौर, कुंदन आगलवे, आकाश यादव और मुख्य शाखा सचिव योगेश चौरे सहित सैकड़ों टीआरएस शेड के कर्मचारी व युवा साथी उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.