इटारसी। आज शुक्रवार को दोपहर सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुद्वारा (GuruDwara) के सामने एक अज्ञात को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक रेलवे मालगोदाम (Railway warehouse) की ओर से ओवरब्रिज तरफ जा रहा था। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 07, जी-7330 के चालक ने एक अज्ञात को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के पास ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक गुरुद्वारा के पास से रोड क्रास करने का प्रयास कर रहा था।
रेलवे स्टेशन (Railway Station) रोड पर ट्रक ने अज्ञात को कुचला

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








