रेलवे ओवर ब्रिज की वर्षों से बंद लाइट को चालू किया

Post by: Rohit Nage

सिवनी मालवा। रेलवे ओवरब्रिज पर लाइट चालू हो जाने से नागरिकों ने खुशी व्यक्त की है। वर्षों से बंद पड़ी लाइट चालू करने की मांग की जा रही थी, क्योंकि अंधेरे के कारण यहां लूटपाट का खतरा बना रहता था।

नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन के प्रयासों से रेलवे ओवरब्रिज की लाइट वर्षों से बंद पड़ी लाइट चालू हो गयी है। यहां अंधेरा होने से हमेशा आम जनता, किसानों को एवं व्यापारियों को हमेशा लूटने का खतरा बना रहता था। नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन ने रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ टर्निंग मंडी और बाबरी तरफ लगे पेड़ भी छोटे कराये। ये पेड़ ब्रिज से ऊंचे होने के कारण दोनों तरफ स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाएं हो रही थीं। इन दोनों तरफ के पेड़ों को छांटकर छोटा किया जिससे ब्रिज के दोनों तरफ अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है जिससे दुर्घटना की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!