इटारसी। यहां बस स्टैंड से अज्ञात ने लोहे की दो रैलिंग चुरा ली है, जिससे होशंगाबाद निवासी व्यक्ति को करीब 35 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश पिता सेवाराम कश्यप 39 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि बस स्टैंड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 और 12 नवंबर के मध्य लोहे की दो रैलिंग चुरा ली है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।







