इटारसी। आज कोविड केयर सेंटर (Covid Care center) के कोरोना जांच केन्द्र पर करीब आधा सैंकड़ा सेंपल एकत्र किये और इटारसी में हुई जांच में दो लोग कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित पाये गये हैं, जबकि 40 सेंपल की नेगेटिव रिपोर्ट आयी।
मिली जानकारी के अनुसार आज डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में कोरोना के 57 सेंपल एकत्र किये गये हैं। इनमें से 42 की रैपिड जांच इटारसी में ही हुई जिसमें दो पॉजिटिव और 40 नेगेटिव रहे। 15 सेंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे।
आधा सैकड़ा सैंपल में दो पॉजिटिव, 40 नेगेटिव

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








