इटारसी। होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर के मध्य दो-दो ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलेगी जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जायेगी।
गाड़ी संख्या 02541 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 03 एवं 10 मार्च 2023 शुक्रवार को गोरखपुर स्टेशन से 20.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 20 बजे इटारसी पहुंचकर, 20.05 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 07.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 05 एवं 12 मार्च 2023 रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.50 बजे इटारसी पहुंचकर, 00.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 00.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 04 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।








