इटारसी। आज विद्युत लोको शेड कर्मचारी कल्याण समिति के सदस्य पद हेतु हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में विभिन्न यूनियनों के प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जिसमें वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने बढ़त बनाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के चार प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
प्रमुख विजेता प्रत्याशी
विजेता का नाम चुनाव चिन्ह परिणाम
देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव लैम्प विजेता
योगेश फिरके लैम्प विजेता
रितेश कुमार लैम्प विजेता
बबलू सिंह लैम्प विजेता
गुरपाल सिंह गाय विजेता
नरेन्द्र कुमार जीहरवाल गाय विजेता
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों ने परिणामों पर हस्ताक्षर कर आधिकारिक पुष्टि की। यह चुनाव लोको शेड के कर्मचारियों के कल्याण और उनके प्रतिनिधित्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









