इटारसी/भौंरा। बैतूल जिले के भौंरा पुलिस चौकी अंतर्गत धार से झिरनापुरा रोड पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने का समाचार प्रकाश में आया है। बताते हैं कि रोड की खराबी के कारण इनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और एक ट्रैक्टर से इनकी टक्कर हो गयी। ट्रैक्टर से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गयी है।
मामले में भौंरा पुलिस के अनुसार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा भेजा गया था। मृतकों में रिंकू पिता गोपाल और रंजीत पिता रामविलास के नाम सामने आये हैं। ग्रामीणों ने दुर्घटना का कारण घटिया रोड निर्माण को बताते हुए ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।









