---Advertisement---

उड़ान श्री ने महिला दिवस पर किया स्वच्छता कर्मी महिलाओं का सम्मान

By
On:
Follow Us

स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के विषय में दी खास जानकारी

इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में उड़ानश्री सोशल वेलफेयर सोसायटी (Udaan Shree society) ने शहर में स्वच्छता दूत के तौर पर काम करके स्वच्छता में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया। करीब साठ महिलाओं को उड़ानश्री की ओर से सुरक्षा किट और इसी कार्यक्रम में नपा की ओर से प्राथमिक उपचार किट प्रदान की गयी। इस अवसर पर स्वसहायता समूह जागृति, खुशबू, निवेश, मुरलीवाला, प्रगति, लालिमा और भोलनाथ समूह की उन महिलाओं का भी सम्मान किया जिन्होंने कपड़े की थैली बनाकर, पॉलिथीन मुक्त शहर की बनाने दिशा में विशेष योगदान दिया है। सम्मान समारोह में महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा, महिला अधिकार, कर्तव्य और रोजगार के विषय में जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patale), शासकीय कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ.कुमकुम जैन (Principal Dr. Kumkum jain), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विजया टिकारिया (Dr. Vijya Tikariya), मंजू ठाकुर (Manju Thakur), नपा में सहायक अभियंता मीनाक्षी चौधरी (Assistant Engineer Meenakshi Chaudhary), सब इंजीनियर सोनिका अग्रवाल (Sub Engineer Sonika Aggarwal), रीना सिंह (Reena Singh) विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उड़ानश्री के आशीष भदौरिया, रोहित नागे, नगर पालिका से स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, सब इंजीनियर आदित्य पांडेय, कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल का विशेष योगदान रहा। संचालन पूजा म्हस्के ने तथा आभार प्रदर्शन उड़ाश्री संस्था की अध्यक्ष जागृति भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत पौधे लगे गमले भेंट करके किया गया। इस दौरान महिला दिवस पर मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे सैंकड़ों महिलाओं ने सुना और प्रदेश की महिलाओं द्वारा स्वसहायता समूहों के माध्यम से किये जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी मिली।

03 7

हर दिन महिला दिवस हो
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटेल (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patel) ने कहा कि केवल एक 8 मार्च नहीं बल्कि हर दिन महिला दिवस हो, इसके लिए हमें संकल्प लेकर स्वयं को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका की स्वच्छता कर्मी महिलाओं को शहर को स्वच्छ बनाने में दिये जा रहे योगदान पर धन्यवाद दिया। उन्होंने संपूर्ण शहर की महिलाओं से भी आह्वान किया कि जैसे हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, शहर को स्वच्छ रखने में भी योगदान दें। यहां-वहां कचरा न फैंकें, कचरा वाहनों में ही अलग-अलग दें ताकि शहर गंदा न हो।

बेटियों को अवश्य शिक्षित करें
शासकीय कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य कुमकुम जैन ने कहा कि बेटियों को अवश्य शिक्षित करें, क्योंकि बेटियां शिक्षित होंगी तो वे समाज को भी शिक्षित करेंगी। एक शिक्षित महिला ही शिक्षित समाज का निर्माण कर सकती हे। उन्होंने कहा कि समाज से बेटे और बेटियों में भेद खत्म हो, लड़कियों को भी वही शिक्षा दिलाएं जो लड़कों के लिए सोचते हैं। आज लड़कियां काफी आगे जा रही हैं, बस जरूरत है, उनको सही शिक्षा और उचित मागदर्शन देने की।

स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें
कार्यक्रम में मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजया टिकरया ने उपस्थित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि आपके परिवार में बेटियां हैं, उनके खानपान का बेहतर ख्याल रखें ताकि वे बड़ी होकर स्वस्थ रह सकें। डॉ. टिकरया ने बालिकाओं के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी और स्वस्थ खानपान का तरीका भी उपस्थित महिलाओं को बताया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.