इटारसी। समीपस्थ ग्राम सोमलवाड़ा के पास रेगुलेटर स्थित छोटी नहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर फिसलकर नहर में जा उतरा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
ट्रैक्टर चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर जैसे ही नहर में उतरा, उसका चालक तत्काल मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के कई घंटों बाद भी ट्रैक्टर नहर में ही फंसा हुआ था और उसे बाहर निकालने का काम शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों की मांग इस घटना के बाद नहर के आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों ने अपील की है कि मामले की जांच की जाए ताकि दुर्घटना के कारणों और चालक के फरार होने के पीछे की वजह का पता चल सके।






